नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से कीं चर्चा
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कीं। श्रीमति प्रसाद ने नगरों के सर्वांगिण विकास, जन सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को और बेहतर गति देने को लेकर मंत्री से मार्ग दर्शन एवं सुझाव प्राप्त कीं। इस दौरान नगर विकास मंत्री ने नगर विकास करने के साथ आम जनमानस को सहूलियत पहुंचाने का दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सरकार नगरों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नगरों का हर प्रकार से विकास कर नगर के नगरिकों को सभी जरूरी सहूलियत पहुंचाकर सरकार की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचायें। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार नगर को साफ, स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए निरन्तर आगे बढ़ रही है।
