अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव को बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

सोनभद्र। गर्मी के मौसम में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए  बुधवार को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में अग्निशमन विभाग के अधिकारी श्करण सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव किस प्रकार किया जाए, इसकी जानकारी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को दी तथा इसके लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी देना और आपदा से बचाव का तरीका सीखना था।
   फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए, यदि किसी व्यक्ति के कपड़े में आग लग जाए तो उसे कैसे बुझाया जा सकता है और फायर उपकरणों का किस प्रकार उपयोग किया जाता है, इसके साथ ही उन्होंने ‘हीट वेव’ से बचने के उपाय भी साझा किया, जैसे-अधिक पानी पीना, दोपहर में धूप से बचना और हल्के कपड़े पहनना। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई सवाल पूछे। फायर ब्रिगेड टीम ने बच्चों को डेमो के जरिए वास्तविक स्थिति से रूबरू कराया, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त हुआ।  कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र प्रसाद जैन, संतोष कुमार पांडे, अंबर उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, अपर्णा श्रीवास्तव, संजू पांडे, रुचि दुबे, मनोज दुबे आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *