रेनुकूट, सोनभद्र। 15 अगस्त 2026 को ’लायंस प्राथमिक विद्यालय,’ रेणुकूट में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने की। सुबह 9 बजे सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और नगरवासी विद्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए।अध्यक्ष ’गोपाल सिंह’ ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज ’तिरंगा’ फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुत किए। अध्यक्ष गोपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए। बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर ही विकसित भारत का निर्माण संभव है।
इस कार्यक्रम में सचिव रुपेश सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन जोशी, पूर्व अध्यक्ष राबिन श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, डॉ राकेश रंजन, सुभाष राय, बृजेश जायसवाल, दिलीप दुबे, सुनील अग्रवाल,सुनील दुबे, एल पी गुप्ता, प्रकाश चंद गुप्ता, डॉ अखिलेश गुप्ता, प्रदीप्ता मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष जायसवाल, अनिल जायसवाल, आर एस तिवारी, विनोद अग्रवाल, क्लब से अन्य सदस्य और विद्यालय की प्रधानाचार्या दुर्गावती के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राकेश रंजन जी ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
लायंस प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
