सीएमपीडीआई की अंतर-क्षेत्रीय संस्थान कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ

Spread the love

रांची, । सीएमपीडीआई, मुख्यालय, रांची द्वारा दो दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन दिनांक 13 से 14 नवंबर, 2026 तक सीएमपीडीआई के गोंडवाना प्लेस स्थित खेल मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  चौधरी शिवराज सिंह ने सीएमपीडीआई का खेल ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर  अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस), सीएमपीडीआई; सीआईएल के कार्यपालक निदेशक (गवेषण)  आर0के0 सिंह, सहित विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस दो दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान कबड्डी टूर्नामेंट 2026-27 में मेजबान टीम मुख्यालय-रांची सहित क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची, क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर, क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर, क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली एवं क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर की टीमों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए  चौधरी शिवराज सिंह ने कहा कि खेल टीम भावना, अनुशासन, आपसी सम्मान एवं सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विभिन्न क्षेत्रीय संस्थानों के कर्मचारियों को आपस में जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं तथा सीएमपीडीआई में एकता एवं सामूहिकता की भावना को सुदृढ़ करती हैं। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता सीएमपीडीआई की खेल एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करने तथा सशक्त संगठनात्मक संस्कृति विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह कर्मचारियों के बीच एकता, आपसी सहयोग एवं सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *