*हेसलोंग में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, गिद्दी ‘सी’, गिद्दी ‘ए’ तथा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप स्थित सामुदायिक पार्क में ओपन जिम का लोकार्पण*
राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अरगड़ा क्षेत्र द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत स्थानीय समुदाय के लिए विभिन्न विकासात्मक एवं जनोपयोगी परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इस क्रम में हेसलोंग में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा विभिन्न स्थानों पर ओपन जिम सुविधाओं का उद्घाटन किया गया।
-हेसलोंग में सामुदायिक भवन का शिलान्यास- हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद मनीष जायसवाल एवं मांडू विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। -ओपन जिम सुविधाओं का लोकार्पण, स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिद्दी ‘सी’, गिद्दी ‘ए’ तथा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप स्थित सामुदायिक पार्क में ओपन जिम सुविधाओं का उद्घाटन किया गया
इस अवसर पर सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) राजीव कुमार, स्टाफ अधिकारी (असैनिक) श्री नासिर तौहीद सहित सीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, ओपन जिम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र की ये पहल स्थानीय समुदाय के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सीसीएल अपने परिचालन क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ समुदाय के समग्र कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
