एकली माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न, किसान परेशान 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर ।अहरौरा बांध से निकली पटिहटा माइनर मंगलवार की रात एकली गांव के सामने टूट जाने से सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई वही कई स्थानों पर रोपाई के लिए पानी न मिलने से किसान परेशान दिखाई पड़े। किसान चंद्रमा सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया पटिहटा माइनर का अभी एक वर्ष पूर्व लाखों रुपए की लागत से पक्की लाइनिंग का कार्य कराया गया था लेकिन कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण माइनर एकली गांव के सामने टूट गई और सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। वहीं धान की रोपाई का समय होने के कारण कई किसान पानी न मिलने से धान की रोपाई नहीं कर पाए और दिन भर पानी को लेकर परेशान रहे।

नहर टूटने की जानकारी स्थानीय किसानों से मिली है मौके पर जे सी बी और बोरी में मिट्टी भरकर नहर बांधने का कार्य कराया जा रहा है।ओमप्रकाश राय जे ई अहरौरा बांध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *