पूजा पंडालों में विराजमान हुई मां दुर्गा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी 

Spread the love

दुल्हन की तरह सजा नगर, मां के जयकारे की चहुओर गुंज 

अहरौरा, मिर्जापुर / शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुसज्जित पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।  नगर पालिका क्षेत्र के चौक बाजार, गोला सहूवाइन, पांडेय जी दक्षिणी फाटक, पटवा टोला, कोइरान बाजार, रवानी टोला बूढ़ादेई, नई बाजार, डीह सहित ग्रामीण क्षेत्र के कुदारन, बेलखरा, , सरिया, धुरिया, महुली, आदि गांवों में बने भव्य पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित कर  झालरों आदि से भव्य सजावट किया गया।

इस समय पुरा नगर दुल्हन की तरह सजा हुआ है।वही नवरात्र की नवमी पर पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद हवन किया गया।पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की सुबह और शाम आरती के पश्चात भजन, पचरा आदि गीत कि गूंज से वातावरण देविमय हो गया है । दुर्गा पूजा पंडाल गोला सहुवाईन में लेजर लाइट से बनी शंकर जी के मूर्ति का उद्घाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया जिसमें दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   शारदीय नवरात्रि के अष्टमी नवमी पर पूजा पंडालों में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ नवरात्रि के अष्टमी नवमी तिथि को पूजा पंडालों में महिलाओ-पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी पंडालों में दर्शन करने आ रहें श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर  चुनरी और नारियल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं । अष्टमी नवमी को सुबह से ही नगर की रौनक बढ़ गई। फलों, विशेषकर केला, सेब, अनार और नारियल की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है ।  पूजा सामग्री, मिठाइयों और प्रसाद की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ दिखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *