करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जसवा गांव में अहरौरा जमुई रोड के किनारे मंगलवार की भोर एक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंकित कुमार 32 वर्ष पुत्र भरत अपने घर में पानी आपूर्ति के लिए आर ओ का मिनी प्लांट लगाया हुआ था और पानी फिल्टर करके ठंडा करने के बाद घर घर सप्लाई देते था। मंगलवार की भोर अंकित आरो प्लांट पर काम करने गया की कही से बिजली की चपेट में आ गया कुछ देर तक उसका आहट नहीं मिला परिजन भी उठकर देखने गए और उसको हटाना चाहे तो बिजली का झटका लगा इसके बाद किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कर अंकित को बाहर निकाल कर चुनार चौराहे के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *