हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत एनटीपीसी मौदा में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

Spread the love

नागपुर। एनटीपीसी मौदा में हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दिनांक 19 सितंबर 2026 की संध्या को उत्कर्ष नगर स्थित अभिव्यक्ति सभागार में एक भव्य अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध हास्य कवि अनिल अग्रवंशी द्वारा किया गया तथा कवयित्री सुश्री सरिता सरोज ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उपेंद्र पाण्डेय (ओज), मोहन मुंतजिर (गीतकार), सुश्री सरिता सरोज एवं कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी ने अपनी विलक्षण काव्य प्रतिभा, हास्य-व्यंग्य और ओजपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोसेफ बास्टियन, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी मौदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एस. पी. सिंह, पूर्व कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) उपस्थित रहे। इस अवसर पर परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं उनके परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एनटीपीसी मौदा निरंतर राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। हिंदी पखवाड़ा-2026 भी इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से हिंदी के व्यवहारिक प्रयोग और साहित्यिक समृद्धि को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कवि सम्मेलन को उपस्थित जनसमूह द्वारा अत्यंत सराहा गया तथा सभी ने मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा करते हुए इसे हिंदी भाषा और साहित्य के संवर्धन की दिशा में एक सफल एवं स्मरणीय पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *