एनटीपीसी मौदा में हिंदी पखवाड़ा: हिंदी के प्रयोग एवं प्रोत्साहन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

नागपुर। राजभाषा विभाग, एनटीपीसी मौदा द्वारा हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत कर्मचारियों में हिंदी के प्रयोग एवं प्रोत्साहन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21.09.2026 को एनटीपीसी मौदा के सम्मेलन कक्ष में हिंदीतर भाषी कर्मचारियों के लिए हिंदी प्रवीण एवं हिंदी प्राज्ञ कर्मचारियों हेतु हिंदी निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, वहीं हिंदीतर कर्मचारियों की हिंदी लेखन क्षमता एवं हस्तलेखन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी सुलेख प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इन प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी हिंदी ज्ञान एवं लेखन दक्षता का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन राजभाषा विभाग, एनटीपीसी मौदा द्वारा हिंदी पखवाड़ा-2026 के कार्यक्रमों के अंतर्गत किया गया। प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों में हिंदी के प्रति जागरूकता एवं उपयोगिता को बढ़ावा मिला है। हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आगे भी विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *