एनटीपीसी बाढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन

Spread the love

पटना। एनटीपीसी बाढ़ में आज भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ओजस नगर टाउनशिप में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक न्याय, समानता एवं बाबा साहेब के विचारों के प्रसार के उद्देश्य से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में टाउनशिप वासियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का आयोजन एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः डॉ. अंबेडकर पार्क से प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसके उपरांत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

08 अप्रैल को राजकीय मध्य विद्यालय, ममरखाबाद, पंडारक में 295 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया, ताकि विद्यार्थियों में शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।

आज सांध्यकाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के विचारों—सामाजिक समानता, शिक्षा का अधिकार एवं भेदभाव के उन्मूलन—को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  सी. सत्य रामकृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़), श्रीमती सी. वी. एल. अनुराधा, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब, श्री हरेकृष्ण जेना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम),  अरुण कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारीगण, एसोसिएशन–यूनियन के पदाधिकारीगण, मंदाकिनी क्लब की वरिष्ठ सदस्याएँ एवं टाउनशिप से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *