स्वच्छ भोजन, स्वस्थ जीवन” का संदेश लेकर सोनभद्र में सजी खाद्य सुरक्षा की पाठशाला

Spread the love

अनपरा, सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत फ़ूड सेफ्टी विभाग सोनभद्र एवं फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील्स द्वारा हिंडालको रेनुसागर के आवासीय परिसर में स्थित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती बन्दना से हुआ।तत्पश्चात फ़ूड सेफ्टी आफिसर सोनभद्र को बुके देकर एवीआईसी विधायालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने स्वागत किया। कार्यशाला का उद्देश्य  खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों तथा गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों के महत्व के प्रति  छात्रों अभिभावकों, शिक्षकों को जागरूक करना था।

कार्यशाला में फ़ूड सेफ्टी आफिसर सोनभद्र  कीर्ति आनन्द ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, स्वच्छता मानकों के पालन तथा एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।सुरक्षित आहार जीवन के आधार के कड़ी में फूड सेफ्टी ऑफिसर ने अपने संबोधन में कहा कि खाद्य सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें खाद्य कारोबारियों, उपभोक्ताओं एवं आमजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करें और किसी भी प्रकार की मिलावट से बचें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। 

फ़ूड सेफ्टी अधिकारी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, स्वच्छता संबंधी आवश्यक सावधानियों तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के ईआर हेड मृदुल भारद्वाज,आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ,हिन्डाल्को रेनुसागर के अधिकारी रमेश बर्मा,अशोक द्विवेदी ,अजय शंकर तिवारी सहित भारी संख्या में शिक्षक,विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पूनम तिवारी ने की।धन्यवाद ज्ञापित अशोक द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *