अनपरा, सोनभद्र। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, अनपरा बाजार में सेवा एवं सद्भावना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र संचालिका श्रीमती पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं सैकड़ों नागरिकों ने दीप प्रज्वलन में सहभागिता कर एकता, सेवा, सकारात्मकता और सद्भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अनपरा पुण्य प्रसून श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल चौरसिया, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष श्री विजेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद शुक्ला, संघ परिवार से राकेश राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने जन औषधि केंद्र द्वारा आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने की सराहना की। केंद्र संचालिका श्रीमती पूनम गुप्ता ने कहा कि जन औषधि केंद्र का उद्देश्य सस्ती दवाओं के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम संयोजक गोपाल दास गुप्ता ने सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं मातृशक्ति के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।
