25 मई से 31 मई तक पेयजल व नर्सरी की तैयारी हेतु चलेंगी जरगो की नहरें
अहरौरा, मिर्जापुर। किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की बैठक बुधवार को जरगो डाक बंगले पर यज्ञ हवन के साथ प्रारंभ हुई । इसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया की धान की नर्सरी डालने व पशुओं को पानी उपलब्ध कराने के लिए 25 मई से नहरों का संचालन किया जाएगा।बैठक में किसानों को अवगत कराया गया की जरगो का जल स्तर बाँध निर्माण से अब तक बीस मई तक रिकार्डों से उपर 317:50 फीट है ।इस पर ईश्वर के प्रति सभी उपस्थित जन श्रद्धा नवत हुए व पिछले वर्ष के 117 गांव द्वारा किए गए चौबीसों घंटे की महायज्ञ को लाभकारी माना गया। बैठक में उपस्थित सहायक अभियन्ता व अवर अभियंता को नहर संचालन से पूर्व नहरों ठीक करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया की पेयज़ल तथा नर्सरी के लिए 25 मई से 31 मई तक एवम् धान की नर्सरी डालने हेतु 10 जून से 17 जून तक एक-एक सप्ताह दो बार सभी नहरो को चलाने का निर्णय लिया गया । बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री एवं संचालन हरिशंकर सिंह पटेल ने किया । इस अवसर पर बजरंगी सिंह कुशवाहा, धर्मदेव उपाध्याय, चौधरी रमेश सिंह, सरदार अजीत सिंह ,जटाशंकर पांडे ,प्यारे लाल मौर्या ,सहायक अभियन्ता आलोक कुमार, अवर अभियंता अजीत पटेल, संदीप यादव ,नवीन कुमार, अजय प्रजापति, तार बाबू राम प्रसाद सिंह व रामनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
