पटिहटा माइनर के ध्वस्त लाइनिंग का डीएम द्वारा गठित टीम ने किया निरीक्षण 

Spread the love

लाइनिंग के पुनः निर्माण व आठ सौ मीटर नहर खुदाई पर बनी सहमति 

अहरौरा, मिर्जापुर / विगत दिनों किसान दिवस पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्ध नाथ सिंह द्वारा अहरौरा जलाशय से निकली पटिहटा माइनर की लाइनिंग में ममनिया से एकली गांव तक सीपेज होने के कारण रवि की फसल किसानों की बर्बाद होने की बात जिलाधिकारी को बताते हुए लिकेज लाईनिग को ठीक कराने एव अहिरुपुर से सोनपुर तक पट चुकी नहर को खोदवाने की मांग किया था।

भारतीय किसान यूनियन की मांग पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा गठित सिंचाई विभाग की टीम ने शुक्रवार को दोपहर में मौके पर जाकर पटिहटा माइनर की टूटी लाईनिंग का निरीक्षण किया और सहमति बनी की टूटी लाईनिंग का पुनः निर्माण कराया जाएगा और अहिरुपुर से सोनपुर प्राथमिक विद्यालय तक 800 मीटर नहर की खुदाई की जाएगी।

टीम में शामिल सिंचाई खंड चुनार के अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद, खंड विकास अधिकारी राजगढ, एस डी ओ सिंचाई ऋतुराज पांडेय ,जे ई ओम प्रकाश राय शमिल रहें। एस डी ओ ऋतुराज पांडेय ने बताया की जो लाईनिग में लिकेज है उसका मरम्मत कराया जायेगा। और 800 मीटर नहर खुदाई पर किसानों की मांग पर उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे। इस अवसर किसान नेता सिद्धनाथ सिंह, ब्लाक प्रमुख राजगढ गजेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *