अहरौरा, मिर्जापुर । क्षेत्र के कुलदेवी के रूप में विराजमान मां भंडारी देवी के मंदिर में सावन के पहले मंगलवार को आस्थावानों का सैलाब उमड़ पड़ा मां के दरबार में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारी मां के दर्शन पूजन किए और हलुआ पूड़ी नारियल चुनरी लचीदाना चढ़ाया।
क्षेत्र के अहरौरा डीह ग्राम पंचायत के ऊंची पहाड़ियों पर विराजमान मां भंडारी देवी के दरबार में सावन माह के प्रत्येक रविवार और मंगलवार को दूर दूर से आस्थावान दर्शन पूजन को आते हैं और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने की प्रार्थना करते हैं प्रसाद चढ़ाने के साथ ही मंदिर की परिक्रमा करते हैं और मंदिर के पीछे स्थित एक ताखा पर अपनी मनोकामनाओं को पूरा होने तक एक पत्थर का टुकड़ा भार स्वरूप रखते है।मंदिर के पीछे सैकड़ों लोगों को पत्थर का टुकड़ा रखते और हटाते देखा जाता है। कहा जाता हैं की जिसकी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं वह अपना रखा पत्थर का टुकड़ा उतारने अवश्य आता है। मंगलवार को भी पहाड़ी के नीचे से लेकर मंदिर तक भक्तों की कतार देखने को मिला।
