बरसात के दौरान कई कच्चे घरों की दीवार हुई जमींदोज

Spread the love

शाहगंज,सोनभद्र। क्षेत्र के अन्नदाताओं के चेहरे पर इन दिनों मुस्कान दिख रही लेकिन बरसात से कुछ लोगों को नुकसान भी पहुंच रहा है। कच्चे घर जमींदोज हो गए हैं।  घोरावल ब्लाक के ढुटेर  गांव निवासी राकेश ने बताया कि मंगलवार को झमाझम बरसात के दौरान उनके कच्चे घर की दीवार जमींदोज हो गई। संयोग रहा कि मौके पर कोई नहीं था जिससे अनहोनी होने से बच गई। इनका कहना है कि शेष बचे घर भी जर्जर हालत में हैं। सर्वे और सत्यापन के बाद भी अभी तक इन्हें प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है ।ऐसी स्थिति में इस ओर शासन एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द आवाज दिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *