एक माह तक चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने का अभियान 

Spread the love

असक्त पेंशनर्स  के घर तक जाएगी टीम 

  प्रयागराज । भारत सरकार द्वारा पेंशनधारकों की सुविधा हेतु राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान 5.0, दिनांक 1.11.2026 से 30.11.2026 तक आयोजित किया जाना है। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित इस अभियान का उद्देश्य पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा इस प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।

इस क्रम में उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय, प्रयागराज एवं उसके सभी मंडलो/यूनिटों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का बड़े पैमाने (Mega Camp) पर आयोजन उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में किया जायेगा| इन शिविरों के आयोजन हेतु मुख्यालय/मंडलो/यूनिटों में नोडल ऑफिसर नामित किये गये है| उपरोक्त आयोजन में बैंको/IPPB की सहभागिता भी सुनिश्चित की गयी है| इन शिविरों के माध्यम से पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनवाने में आवश्यक सहायता एवं सुविधा प्रदान की जाएगी।

उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय, प्रयागराज एवं उसके सभी मंडलो/यूनिटों में 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पेंशनधारकों के लिए माह अक्टूबर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जो वरिष्ठ पेंशनधारक जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है और उनके शारीरिक असमर्थता के कारण शिविर तक आने में असमर्थ हैं, उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उनके निवास स्थान पर जाकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने हेतु होम विजिट की व्यवस्था भी की जाएगी।

इन शिविरों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा के साथ-साथ पेंशनधारकों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर (Medical check-up camp) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य पेंशनधारकों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना तथा विशेष रूप से वरिष्ठ एवं अशक्त पेंशनधारकों के लिए इन सुविधाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *