बिजली विभाग की लापरवाही : खुले में जमीन पर ट्रांसफार्मर रखे जाने से बढ़ा जान का खतरा

Spread the love

हो चुकी है दर्जनों बेजुबानों की मौत 

आलापुर, अंबेडकरनगर। (जी.जी.न्यूज)  तहसील क्षेत्र के न्यौरी बाजार में विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ फेंसिंग( जाली) व फ्यूज टेस्ट न लगाएं जाने के कारण आए दिन बेजुबान पशु खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आ रहें हैं जिसके कारण अब तक लगभग आधा दर्जन पशुओं की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को भी 100 केवीए ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक बकरे की मृत्यु हो गई।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने कहा कि ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग और जाली लगी होती तो बेजुबान जानवरों  की मौत नहीं होती। फिलहाल विद्युत उपकेंद्र न्यौरी भगवान भरोसे ही चल रहा है। मालूम हो न्यौरी में जलालपुर मुख्य मार्ग निबिहवा पोखरा स्थित 250 के. बी. ए. ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग जाली व फ्यूज टेस्ट न लगे होने के कारण प्रतिदिन फ्यूज जलने व छुट्टा पशु इसकी चपेट में आ रहे हैं। दूसरा रामनगर रोड स्थित 250 के बी ए ट्रांसफार्मर के पास आधी अधूरी फेंसिंग जाली लगाकर विद्युत विभाग गायब हो चुका है।

दूसरी तरफ न्यौरी गांव के पश्चिम तरफ 100 के.बी.ए. ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग व जाली न लगे होने के कारण पशु व छोटे बच्चों की जान का खतरा हमेशा बना रहता है।100 केवीए ट्रांसफार्मर के पास मई माह के प्रथम सप्ताह में ही लगभग आधा दर्जन बेजुबान  ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मर चुके हैं ।स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि अवर अभियंता न्यौरी प्रशांत तिवारी को खुले ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग व जाली न लगी होने की सूचना अनेकों बार दी गई परंतु ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग जाली व फ्यूज टेस्ट विभाग द्वारा नहीं लगाया गया है। उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग किसी बड़ी घटना अनहोनी के इंतजार में है अगर समय रहते विद्युत विभाग सचेत नहीं हुआ तो खुले ट्रांसफार्मर के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *