आलापुर , अंबेडकर नगर। थानाक्षेत्र राजे सुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम सराय हंकार में दोपहर अराजक तत्वों ने दबंगई दिखाते हुए एक गरीब महिला का आवासीय मकान गिरा कर तहस नहस कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस कर्मियों ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।
पीड़िता इंद्रावती पत्नी सुक्खू मांझी कल दोपहर में जब घर पर नहीं थी तो दबंगों ने उसके घर पर हमला कर दिया और मकान के ऊपर रखी सीमेंट की चद्दर और ईंट से बनी पक्की दीवाल को ढहा दिया। इतना ही ही दबंगों ने घर में रखी घर गृहस्थी की सारी सामान तोड़ कर तहस नहस कर दिया। पीड़िता इंद्रावती ने डायल 112 एवं थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ सोनू, विनोद व सुनील पुत्रगण चंद्रिका मांझी व साजन पुत्र बंशी मांझी के खिलाफ कार्यवाही करने की तहरीर दी है। पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया बाकी दो लोगों की खोजबीन में लगी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने कहा कि तहरीर मिली है और विधिक कार्यवाही की जा रही है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
