जब जब अन्याय और अत्याचार बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है – आचार्य राकेश त्रिपाठी

Spread the love

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन 

आलापुर, अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सुन्दर पुर खालसा में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया इसमें श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों तथा नंद के आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की जय से गूंजायमान हो उठा। कथा के दौरान प्रवाचक आचार्य राकेश त्रिपाठी श्रीधाम अयोध्या ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। यहां पर जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो श्रद्धालु हरे राधा-कृष्ण के उदघोष के साथ नृत्य करने लगे। चौथे दिन की कथा सुनने मुख्य यजमान राम जनम गोस्वामी के साथ, ग्राम प्रधान जितेन्द्र सिंह, राम बहादुर गोस्वामी, पंकज तिवारी, त्रिलोकी गोस्वामी, विजय प्रकाश गोस्वामी, धर्मेन्द्र तिवारी, बलराम गोस्वामी, सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *