जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास वर्मा ने जिला कारागार वाराणसी का किया निरीक्षण

Spread the love

चन्दौली । जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली रविन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के पूर्णकालिक सचिव विकास वर्मा -। द्वारा 10.04.2025 को जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया गया। जिसमें डिप्टी जेलर सत्यम मिश्रा उपस्थित रहे। वर्मा द्वारा यू०टी०आर०सी० कैम्पेन 2025 के बारे में जानकारी दी गयी। महिला एवं पुरूष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के इलाज तथा दवाइयों का भी निरीक्षण किया गया, सचिव  द्वारा चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाये। सचिव द्वारा पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये। जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना तथा उनके साथ रह रहें बच्चों के शिक्षा की भी जानकारी ली। साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाइजरी के बारे में जानकारियां दी। उन्होने जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। ताकि ऐसे लोगो को कानूनी सहायता दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *