नौगढ़। वाराणसी परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने सोमवार को थाना चकरघट्टा एवं थाना नौगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से उनकी शैक्षिक योग्यता एवं विशेष कौशल की जानकारी लेकर के अर्जित हुनर का सदुपयोग करने की सलाह दिया। नौगढ़ थाना सभागार में संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं जेल से रिहा नक्सलियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक सलाह व सुझाव दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नामेन्द्र कुमार रावत, वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव तथा थानाध्यक्ष चकरघट्टा संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।लालतापुर गांव स्थित ग्राम्या संस्थान के कार्यालय पर डीआईजी को पहुंचने पर संस्थान की निदेशक बिन्दु सिंह ने उन्हें संस्थान की उपलब्धियों और संचालित गतिविधियों के बारे में बताया।डीआईजी ने समर कैंप में शामिल किशोरियों से संवाद करते हुए उनके जीवन के लक्ष्य के बारे में पूछा और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दिया। उन्होंने किशोरियों के बनाए गए उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन करके मार्केटिंग में सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही कोचिंग के विद्यार्थियों के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के महत्वपूर्ण विषयों की 80-80 सेट पुस्तकें उपलब्ध कराने की घोषणा भी किया। इस अवसर पर हाईस्कूल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं सुहानी, निधि एवं खुशी को पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
