सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के संकल्प को सशक्त करते हुए “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” के अंतर्गत 16 मई को भव्य स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, CISF कर्मियों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता रैली का शुभारंभ विंध्य क्लब से शुरू होकर इसका समापन श्री सर्वेश्वर मंदिर परिसर में हुआ। रैली के दौरान स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े प्रेरणादायी नारों से सम्पूर्ण नगर परिसर गूंज उठा।

स्वच्छता शपथ एनटीपीसी विंध्याचल के परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधन टीम के सदस्य ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), एस. के. सिन्हा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं एफ़एम), डॉ. बी. के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) तथा श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। शपथ के दौरान प्रतिभागियों ने प्रतिवर्ष 100 घंटे स्वच्छता कार्यों हेतु समर्पित करने, स्वयं कभी गंदगी न फैलाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता ने एनटीपीसी विंध्याचल की जिम्मेदारी एवं सहभागिता की सशक्त कार्य संस्कृति को प्रदर्शित किया। साथ ही यह अभियान नगर परिसर, कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु परियोजना की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
