महिंद्रा यूनिवर्सिटी और एच.एन. एल.यू.के बीच एमओयू, लीगल एजुकेशन और रिसर्च को मिलेगा नया आयाम

Spread the love

रायपुर / हैदराबाद। महिंद्रा यूनिवर्सिटी और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एच.एन. एल.यू.) ने लीगल एजुकेशन, इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च और एकेडमिक कोलैबोरेशन को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया है। यह एमओयू महिंद्रा यूनिवर्सिटी में 01 मई से 03 मई 2026 तक आयोजित “इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन कॉन्फ्लुएंस” के उद्घाटन समारोह के दौरान साइन किया गया। इस कॉन्फ्लुएंस का आयोजन महिंद्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ और एच.एन. एल.यू.द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

एमओयू पर एच.एन. एल.यू.के वाइस चांसलर प्रो. वी. सी. विवेकानंदन और महिंद्रा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. याजुलु मेड्यूरी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रो. वी. सी. विवेकानंदन ने कहा कि यह साझेदारी केवल स्कूल ऑफ लॉ तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि टेक्नोलॉजी, गवर्नेंस, पब्लिक पॉलिसी और अन्य उभरते क्षेत्रों के लीगल आयामों पर भी दोनों संस्थान साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने महिंद्रा यूनिवर्सिटी की कम समय में हासिल की गई शैक्षणिक और प्रोफेशनल उपलब्धियों की सराहना भी की।

महिंद्रा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. याज मेड्यूरी ने कहा कि देश के प्रमुख नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ में शामिल एच.एन. एल.यू.के साथ यह सहयोग रिसर्च, फैकल्टी एक्सचेंज, स्टूडेंट लर्निंग और संस्थागत नेटवर्किंग के नए अवसर खोलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त कॉन्फ्रेंस, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और फैकल्टी विज़िट्स इस साझेदारी को और मजबूत बनाएँगे।

इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान लॉ, टेक्नोलॉजी, गवर्नेंस और पब्लिक पॉलिसी के इंटरसेक्शन पर रिसर्च को बढ़ावा देंगे; पीएच.डी. स्कॉलर्स और रिसर्चर्स के जॉइंट सुपरविजन पर काम करेंगे; फैकल्टी और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम्स आयोजित करेंगे; कॉन्फ्रेंसेज़, सेमिनार्स, वर्कशॉप्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे; नेशनल और इंटरनेशनल रिसर्च कोलैबोरेशन्स एवं फंडिंग ऑपर्च्युनिटीज़ तलाशेंगे।

दोनों संस्थानों ने इस अवसर पर इनोवेटिव लीगल एजुकेशन को बढ़ावा देने और ग्लोबल चैलेंजेज़ को एड्रेस करने वाली मीनिंगफुल एकेडमिक पार्टनरशिप्स विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह कोलैबोरेशन छात्रों, प्राध्यापक गण और रिसर्चर्स के लिए नए अवसर तैयार करेगा तथा भारत में लीगल और इंटरडिसिप्लिनरी एजुकेशन के इवॉल्विंग लैंडस्केप को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *