आंधी रोटी खाएंगे, प्रतिदिन स्कूल पढ़ने जायेगे के नारे के साथ बच्चों ने निकाली रैली

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / क्षेत्र के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर के बच्चों ने शुक्रवार को आंधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जायेगे के नारे के साथ गांव की गलियों का भ्रमण किया इस दौरान घर पर खेलते हुए मिले बच्चों को अध्यापकों ने विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली का शुभारंभ नोडल शिक्षक संकुल अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की सभी बच्चे नियमित स्कूल आए और मन लगाकर पढ़ाई करें। इसके साथ ही गांव में जो बच्चा विद्यालय नही आ रहा है उसको भी स्कूल आने के लिए प्रेरित करें।

बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जायेगे, सहित हाॅथ में तख्तियां लिए अलग अलग नारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर बच्चों को स्कूल आने के लिए जागरूक किया। साथ मे प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर सेकेंड के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र बहादुर सिंह, जितेन्द्र सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेड ओम प्रकाश मौर्य, सुनील कुमार, प्रियंका सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *