अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के मादाचक धुरिया के पास स्थित एक क्रेशर प्लांट से कुछ दूरी पर स्थित एक झोपडी नुमा बंद मकान में शनिवार की शाम को एक तीस वर्षीय युवक का शव मिला सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं चर्चा है की युवक की हत्या हुई है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की मृत युवक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से डब्बू यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र रामसूरत यादव निवासी सरेसर चंदौली के रूप में हुई है। मृतक के पास से मोबाइल भी मिला है यहां कैसे आया क्या करता था इसकी जांच की जा रही है मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का शव जिस झोपडी नुमा कमरे में पड़ा था वह कल्लू मल्लू बिंद का जो दोहरी गांव का निवासी है और अब दूसरे स्थान पर मकान बना कर रहता है। जिसके कारण यह कमरा खाली रहता है। बताया जाता है की शव के आसपास शराब की बोतल भी पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी आपरेशन ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू किया है।
