शनिवार शाम को रेलवे कर्मचारी का कमरे में मिला था शव
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मादाचक धुरिया के पास स्थित एक क्रेशर प्लांट से कुछ दूरी पर स्थित एक बंद मकान के कमरे में शनिवार की शाम को मिले रेलवे कर्मचारी अशोक कुमार यादव उर्फ डब्बू उम्र 26 वर्ष पुत्र रामसूरत के भाई दिलीप यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को मंगलवार को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट के निशान नहीं है इसलिए अंत्य परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा। वही घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।
बता दें की शनिवार शाम को धुरिया ग्राम पंचायत के मादा चक में स्थित एक क्रेशर प्लांट से कुछ दूरी पर एक कमरे में युवक का शव मिला था जिसकी पहचान उसके पास पड़े आधार कार्ड से अशोक कुमार यादव उर्फ डब्बू यादव निवासी ग्राम सरेसर मुस्तफर पुर थाना अलीनगर चंदौली के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार मृतक रेलवे मुगलसराय में ट्रैक निरीक्षण में सहयोगी के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार डब्बू शनिवार को सुबह अपने भाई के साढू कैलाश यादव के यहां दोहरी dohari धुरिया आया वहां बाइक खड़ा किया फिर वहां जब परिवार के लोग पानी पीने के लिए कहे तो यह कह कर वह से चल दिया की हमारा कुछ लोग इंतजार कर रहे हैं।इसके बाद जब शाम तक पता नहीं चला तो लोग उसके मोबाइल पर फोन करने लगे तो पता चला की उसका शव मिला है।आखिर कौन डब्बू का इंतजार कर रहा है और सुनसान जगह पर खाली कमरे में डब्बू कैसे पहुंचा यह सब जांच के विषय है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आपरेशन ने बताया की मृतक की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच की है। अंत्य परीक्षण के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
