अहरौरा, मिर्जापुर/ वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित घाटमपुर बैरियर के पास बुधवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रोड क्रास कर रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के पास घाटमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामाश्रय बिंद पुत्र स्वर्गीय परदेशी घाटमपुर बैरियर के पास बाइक से रोड क्रास कर रहे थे उसी समय सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के ईएमटी शैलेन्द्र यादव के मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
ब्रेजा कार ने सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार को मारा टक्कर, घायल
