गाडरवारा। बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी गाडरवारा ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% उत्तीर्णता दर्ज की है। विशेष उपलब्धि यह रही कि 32 में से 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का कुल औसत परिणाम 81% रहा, जबकि 20 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी अर्जित की। इस वर्ष हिमांशी सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं आशुतोष राठौर (96.8%), आर्याना पांडेय (96.6%) एवं आयाना सिंह (96%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विषयवार उपलब्धियों में गर्गी वर्मा एवं हिमांशी सिंह (एआई – 100), आर्याना पांडेय (अंग्रेजी – 99), हिमांशी सिंह (हिंदी – 98, गणित – 99), ऋषभ तिवारी (विज्ञान – 96) तथा हिमांशी सिंह एवं आशुतोष राठौर (सामाजिक विज्ञान – 98) प्रमुख रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने इस शानदार सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी गाडरवारा का सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
