34 प्रशिक्षित छात्राओं को दिए गए प्रमाण पत्र , किशोरियों और महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट की एक कोशिश
चौबेपुर / सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा किशोरियों और महिलाओं के स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत 100 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ । इसके अंतर्गत सिलाई और ब्यूटीशियन विधा की कुल 34 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शांति निकेतन विद्यालय, रामपुर, गाजीपुर की प्रधानाचार्या आरती सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया और कहा कि महिलाओं और किशोरियों को स्वावलंबन के लिए कई विधाओं में पारंगत होना चाहिए इससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी । संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों का और विस्तार होना चाहिए ।

ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही अर्थों में समाज में स्त्री-पुरुष समानता आएगी। किशोरियों को स्वावलंबी बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए संचालित किये जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला अधिकारों के बारे में भी उन्हें सचेत करने की कोशिश की गयी। प्रशिक्षण के बारे में अंजली राजभर, कंचन यादव आँचल, रिया, दीपा, काजल और कविता ने अपने अनुभव बताए। इस अवसर पर रूबी पांडेय, रंजना पांडेय, श्वेता सिंह, साधना पाण्डेय, प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, दीन दयाल सिंह, तरुण सिंह, सनी, कल्पना निषाद आदि की विशेष रूप से उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन स्नेहा सोनकर ने किया, धन्यवाद प्रिया यादव ने ज्ञापित किया ।
