अहरौरा, मिर्जापुर । पिछले एक वर्ष से खराब चल रहे अहरौरा मेन कैनाल सुलिस के गेट का कार्य बुधवार शाम तक पूर्ण हो जाने की संभावना है इसके बाद गड़ई नदी से जो पानी निकाला जा रहा है उसको बंद कर दिया जाएगा और बांध अपनी पूरी क्षमता से भर पाएगा।
किसानों की मांग पर सोन चीफ सिंचाई सिद्धार्थ कुमार की देखरेख में पिछले दस दिनों से अहरौरा मेन कैनाल के जर्जर सुलिस का निर्माण कार्य चल रहा है इसी के कारण बांध को बिना पूरी क्षमता से भरे ही उसका पानी निकाला जा रहा है। बांध के जे ई ओमप्रकाश राय ने शाम तक मेन कैनाल सुलिस का कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना है इसके बाद बांध को उसकी क्षमता के अनुसार 360 फीट तक पानी रोका जा सकेगा । अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद,एस डी ओ ऋतुराज पांडेय ने बांध का निरीक्षण कर बांध में जलभराव की स्थिति को परखा।
