आलापुर, अंबेडकर नगर। स्काउट गाइड शिविर के माध्यम से छात्र छात्राओं के मन,मस्तिष्क और आत्मा में सेवा भाव जागृत करने का सशक्त माध्यम है। उक्त बातें ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित विद्यालय के प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता ने तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के प्रथम दिवस स्काउट ध्वज फहराकर उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए।
यह स्काउट गाइड शिविर 23 से 25 नवम्बर तक चलेगा जिसमें प्रथम एवं द्वितीय सोपान के छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रथम दिवस शिविर संचालक बलिराम राजभर (जिला संगठन आयुक्त)द्वारा स्काउट गाइड को शिविर परिचय, नियम, प्रार्थना, झण्डा गीत, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना और स्काउटिंग के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता, प्रशिक्षक गौतम जयसवाल, करिश्मा एवं आंचल पांडेय मौजूद रहे। द्वितीय दिवस को प्रशिक्षण में शामिल छात्र छात्राओं को सर्वधर्म प्रार्थना, छः व्यायाम, मार्च पास्ट टर्न आउट, अनुमान लगाना, तारा मण्डल, किम्स गेम जिसमें चखना, देखना एवं सुनना का ज्ञान प्रशिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं को दिया गया।
