एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को लेकर जारी की सावधानी सूचना

Spread the love

पाइप कन्वेयर से दूर रहने की अपील, लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है

नॉर्थ करणपुरा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना प्रबंधन ने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पाइप कन्वेयर में स्थापित 33 हजार वोल्ट की उच्च-दाब विद्युत लाइन को लेकर सावधानी सूचना जारी की है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पाइप कन्वेयर में लगी विद्युत लाइन चालू अवस्था में है। ऐसे में इसके संपर्क में आने से गंभीर विद्युत दुर्घटना हो सकती है, जो जानलेवा भी साबित हो सकती है।

परियोजना प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पाइप कन्वेयर से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखें। पाइप कन्वेयर को छूने या उस पर चढ़ने का प्रयास न करें और इसके आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें। साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने तथा सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रबंधन ने कहा है कि विद्युत सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *