चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर जल जमीन जंगल बचाने का किसानों ने लिया संकल्प 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान मसीहा महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्य तिथि शुक्रवार को क्षेत्र के श्याम  नाथ जूनियर हाई स्कूल इमिलिया चट्टी  में जल  जंगल और जमीन बचाओ अभियान के साथ मनाया गया इस अवसर पर किसानों ने जल जंगल और जमीन बचाने का संकल्प लिया। और हवन पूजन पुष्पार्चन किया गया। तत्पश्चात  विद्यालय के छात्र और छात्राओं को शरबत पिलाया गया ।

 उपस्थित किसानों ने बैठक कर जनपद में आंधी तूफान से जन धन की  हुई क्षति का सर्वे कराकर क्षति पूर्ति देने की मांग किया ।बिजली के गिरे हुए खंभों और तारो का मरम्मत कर  बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई। किसान नेताओं ने सोनबरसा पुल से अदलहाट तक जरगो नहर की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने की मांग किया । सिंचाई खंड चुनार अंतर्गत बेलहर राजवाहा मे कुलावा न 24 यादव बस्ती से पशु अस्पताल भदावल तक क्षतिग्रस्त पटरी के निर्माण की मांग किया। बैठक में किसानों ने सहकारी समितियो पर खरीफ की फसल के लिए डीएपी, यूरिय,पोटाश और धान का बीज उपलब्ध कराने की मांग किया। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा की जून माह में  राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन हरिद्वार किया गया है अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय चिंतन शिविर में पहुंचे । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम मौर्य, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह , हरि चरण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *