सोनभद्र। बदलते हुए दूषित परिवेश में शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो गया है, जिसके लिए योगाभ्यास द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयास कम्पोजिट विद्यालय तकिया दरगाह, करमा, में सोमवार को समर कैम्प का प्रशिक्षण देते हुए,रवीन्द्र बहादुर सिंह , बृजेश चंद्र मिश्रा अनुदेशक बेहतर कार्य से जागरूक किये। समर कैम्प में ग्राम सभा तकिया बीडीसी रेनू मौर्या व कोशिश आर्ट वेलफेयर सोसायटी उ०प्र० टीम का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। समर कैम्प मे अभिभावक ऐसी पहल से अत्यधिक प्रभावित है, और भरपूर सहयोग कर रहे है। समर कैम्प में बृजेश चंद्र मिश्रा अनुदेशक ने बताया कि सर्वांगीण विकास के लिए योग भी मनुष्य के जीवन के लिए अनिवार्य भाग है जिसको लेकर शिविर के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित व प्रशिक्षण के माध्यम से सिखाया पढ़ाया जा रहा है और प्रेरित करते हुए उनको जागरूक भी किया जा रहा है ।
छात्र-छात्राओं को समर कैंप में दिया गया प्रशिक्षण
