म्योरपुर में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, ग्रामीणों ने मांगी फॉगिंग

Spread the love

-बरसात के बाद डेंगू-मलेरिया का खतरा, सभी ग्राम पंचायतों में दवा छिड़काव कराने की बीडीओ से गुहार
म्योरपुर (सोनभद्र)। बरसात के बाद म्योरपुर विकासखंड सहित दुद्धी-दक्षिणांचल के ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने डेंगू, मलेरिया समेत मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतों में फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है।
खैराही, किरवानी, रनटोला, गोविंदपुर, कुसम्हा, गंभीरपुर, रासपहरी, कुंडाडीह, म्योरपुर, बलियरी, जरहपानी, आरंगपानी, सागोबांध और फरीपान समेत ब्लॉक की कई पंचायतों में मच्छरों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दक्षिणांचल में बड़ी आबादी गरीब, आदिवासी और रोजाना मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगों की है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने पर इलाज का खर्च उठाना भी मुश्किल हो जाता है।
शिवप्रसाद, रामकेश, जयनाथ, तेजबली, रामजन्म, सुदामा, मेहीलाल, दयाराम, धर्मेंद्र और अरविंद सहित अन्य ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में नियमित फॉगिंग और दवा छिड़काव कराकर मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण करने तथा लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *