प्रयागराज जंक्शन पर किलेबंदी कर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान

Spread the love

503 यात्रियों को प्रभारित कर वसूला गया 3,76,426/- रुपए जुर्माना

 प्रयागराज । मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में विविध अभियान चलाता रहता है । प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है। 

प्रयागराज जंक्शन पर किलेबंदी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत टिकट जांच स्टाफ द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, धूम्रपान करने वालों तथा अनबुक्ड लगेज ले जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इस विशेष अभियान के दौरान कुल 503 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के तहत प्रभारित किया गया, जिनसे कुल 3,76,426/- रुपए का जुर्माना वसूल किया गया । इसमें 235 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 2,28,120/- रुपए एवं 268 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 1,48,300/- रुपए जुर्माना वसूला गया । यह अभियान न केवल राजस्व वृद्धि में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि रेल परिसरों में अनुशासन एवं स्वच्छता  बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

रेल प्रशासन अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों से अनुरोध है कि कूड़ा-कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और किसी भी प्रकार की असुविधा या अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दें।

प्रयागराज मण्डल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुखद यात्रा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *