खड़िया कोयला परियोजना के विस्तार पर जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Spread the love

सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया खुली खदान के विस्तारीकरण को लेकर 28 अक्टूबर को डीएवी स्कूल खेल मैदान में पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों ने अपनी समस्याएं व मांगें रखीं।
जनसुनवाई में परियोजना के तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रबंधन ने कहा कि परियोजना के विस्तार से कोयले की आपूर्ति मजबूत होगी तथा स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
ग्रामीणों की शिकायतों पर एनसीएल के महाप्रबंधक (उत्खनन) वीके राय, सीएसआर नोडल अधिकारी अमरेन्द्र कुमार और पर्यावरण अधिकारी रोहित गुप्ता ने जवाब दिया। प्रबंधन ने समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक केडी जैन, परियोजना अधिकारी आरके अवस्थी सहित जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनसीएल के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *