हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केंद्र निर्धारित

Spread the love

 आपत्ति एवं शिकायत दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, शाम 05 बजे तक

सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 के लिए जनपद सोनभद्र में कुल 66 परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया गया है। परिषद कार्यालय से प्राप्त परीक्षा केंद्र निर्धारण सूची को जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों के सम्यक परीक्षण हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
इस संबंध में यदि किसी प्रधानाचार्य को निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची में किसी प्रकार की विसंगति, आपत्ति अथवा शिकायत है, तो वे निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक साक्ष्यों सहित अपना तथ्यात्मक प्रत्यावेदन ई-मेल आईडी इवंतकमÛंउ2024.ेवदइींकतं/हउंपस.बवउ एवं परिषद की वेबसाइट के माध्यम से 28 अक्टूबर को सायं 05 बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं।
निर्धारित समय-सीमा के पश्चात किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा शिकायत किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। अतः संबंधित प्रधानाचार्य निर्धारित समय के भीतर सूची का परीक्षण कर आवश्यक आपत्ति या शिकायत साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *