जनगणना कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार 

Spread the love

आलापुर अंबेडकर नगर। तहसीलदार आलापुर के खिलाफ जनगणना कार्मिकों का हल्लाबोल जमकर नारेबाजी और कार्य बहिष्कार किया और आरोप लगाया है कि नाश्ता-भोजन न पेयजल का इंतजाम, अव्यवस्थाओं से नाराज कार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार।  जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों, फील्ड ट्रेनरों और अन्य कार्मिकों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। बुनियादी सुविधाओं के अभाव और तहसीलदार रवीश कुमार के कथित रवैये से नाराज कर्मचारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार किया।कार्मिकों का आरोप है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उनकी ड्यूटी तो लगाई जा रही है, लेकिन नाश्ता-भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं है और पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों की नाराजगी ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब जिलाधिकारी कार्मिकों की समस्याओं का समाधान कर जनगणना कार्य को सुचारु बनाने के लिए क्या कदम उठाती हैं लेकिन तहसील आलापुर मे जनगणना कर्मिकों। ने तहसीलदार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *