एपीसीपीएल में क्वार्टरली परफॉरमेंस रिव्यु की बैठक का हुआ आयोजन

Spread the love

झज्जर। एनटीपीसी विंध्याचल, सिंगरौली, रिहंद एवं झज्जर परियोजनाओं की क्वार्टरली परफॉरमेंस रिव्यु  (क्यू.पी.आर.) बैठक झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पॉवर प्लांट में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों एवं परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रचालन, प्रदर्शन, कार्यक्षमता तथा भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक से पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। बैठक की अध्यक्षता रवीन्द्र कुमार, निदेशक (प्रचालन), एनटीपीसी लिमिटेड ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सभी परिचालन मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा निरंतर सुधार की दिशा में प्रयास जारी रखने पर बल दिया।   

बैठक में  चंद्रमौली कसीना, कार्यकारी निदेशक (एसएसईए), एनटीपीसी लिमिटेड;  अजय शर्मा, कार्यकारी निदेशक (ओएस), एनटीपीसी लिमिटेड;  किशोर कुमार होता, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी विंध्याचल;  ई.पी. राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली;  संजय असाटी, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी रिहंद;  रबीन्द्र पटेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एपीसीपीएल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

समीक्षा के दौरान संयंत्रों के प्रदर्शन, चुनौतियों, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन तथा प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक का समापन प्रचालन उत्कृष्टता, सतत विकास और एनटीपीसी के निर्धारित प्रदर्शन मानकों को बनाए रखते हुए संगठन की प्रगति में योगदान देने के साझा संकल्प के साथ हुआ। बैठक के दौरान एपीसीपीएल में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत, निदेशक (प्रचालन) ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ने ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के उच्चतम मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *