आवत जानि बरात वर सुनी गहगहे निसान, सजी गज रथ पदचर तुरग लेन चले अगवन…… 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर । नगर के सहुवान गोला में चल रहे रामलीला में चौथे दिन भगवान राम के विवाह का मंचन किया जाता है। इसके पूर्व बुधवार शाम को 5 बजे गांजे बांजे के साथ नगर में भव्य तरीके से बारात निकलती है जो सहुवान गोला से चलकर पूरे नगर भ्रमण करते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचती हैं। शिव जी के धनुष भंजन के फलस्वरूप सीता जी प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाती हैं ।

रघुवर उर जयमाल देखि देव बरसहिं सुमन। सकुचे सकल भुआल जनु बिलोकी रवि कुमुदगन॥

देवता गण पुष्प वर्षा करते हैं। तत्पश्चात राजा जनक महाराज दशरथ को शुभ सूचना प्रेषित करते हैं 

जाचक लिए हँकारि दीन्हि निछावरी कोटि विधि।

 बारात लेकर आने का निवेदन करते हैं।अयोध्या से महाराज दशरथ भव्य बारात लेकर जनकपुर पहुँचते हैं। यह भव्य बारात नगर की परिक्रमा करते हुए जनक जी के राजमहल पहुँचती है ।

आवत जानि बरात वर सुनि गहगहे निसान। सजि गज रथ पदचर तुरग लेन चले अगवान॥

जहाँ बड़े धूमधाम से द्वाराचार के उपरांत भगवान श्रीराम का एवं तीनों भाइयों का परिणय संस्कार पूरे विधि विधान से ऋषि विश्वामित्र,वशिष्ठ जी और अन्य ऋषि मुनियों के द्वारा कराया जाता है।

राम सीय सिर सेंदुर देहीं,सोभा कहि न जात बिधि रेंगीं॥

*तब जनक पाइ बशिष्ठ आयसु ब्याह साज सँवारि के।

माण्डवी श्रुतकीरति उर्मिला कुअँरि लई हँकारि के॥

 इस प्रकार प्रभु श्री राम सहित चारों भाइयों का विवाह सम्पन्न होता है।विवाहोपरांत होने वाले जेवनार व अन्य रस्मों की मनोहारी लीला सम्पन्न होती है।श्रध्दालु महिलाओं द्वारा सीता जी का गोद भरते हुए आशीर्वाद प्रदान किया जाता है।

सिय रघुबीर बिबाहु जे सप्रेम गावहिं सुनहिं।

तिन्ह कहुँ सदा उछाहु मंगलायतन राम जसु॥

इस सोरठे के साथ आज की लीला का समापन हुआ।

सभी श्रद्धालु दर्शक सियाराम का चारों भाइयों की जय जयकार करते हुए प्रस्थान करते हैं।आज की लीला में प्रभु श्रीराम के बारात में नगर के संभ्रांत नागरिक शुभेन्द्र कुमार जयसवाल, अशोक कुमार जायसवाल, बनारसी दास अग्रहरि, गजानन अग्रहरि, महेन्द्र जायसवाल, रामकुमार, सुरेश आदि उपस्थित रहे रामलीला समिति के अध्यक्ष रजनीश मिश्रा महामंत्री राजेश जायसवाल व्यवस्था में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *