एनटीपीसी विंध्याचल में बहुप्रतीक्षित विंध्याचल प्रीमियर लीग 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ वरिष्ठ नेतृत्व टीमों के
बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच से हुआ। यह मुकाबला परियोजना प्रमुख(विंध्याचल)-XI और महाप्रबंधक(प्रचालन एवं
अनुरक्षण)-XI के बीच खेला गया, जिसने पूरे आयोजन का जोश और रोमांच बढ़ा दिया। इस अवसर पर संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल), ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफ एम) एवं अध्यक्ष (स्पोर्ट्स काउंसिल) तथा डॉ. बी.के.भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही विभिन्न विभागों के प्रमुख और स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य भी उपस्थित रहे।
टॉस जीतकर परियोजना प्रमुख (विंध्याचल)-XI ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और महाप्रबंधक (प्रचालन एवं
अनुरक्षण)-XI को 15 ओवर में 127 रनों पर सीमित कर दिया। इसके बाद शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए
परियोजना प्रमुख(विंध्याचल)-XI ने लक्ष्य को मात्र 11.4 ओवर में हासिल कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
10 टीमों और समर्पित टीम प्रबंधकों के साथ 15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत इस रोमांचक मुकाबले
से हुई, जिसने खेल भावना, टीमवर्क और नेतृत्व के उत्साह को बखूबी प्रदर्शित किया। पूरे टाउनशिप में विंध्याचल
प्रीमियर लीग 2026 को लेकर उत्साह और उम्मीदों का माहौल देखा गया।
एनटीपीसी विंध्याचल में विंध्याचल प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल)-XI ने जीता पहला मैच
