मेजा ऊर्जा निगम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Spread the love

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के चित्रों/प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी.श्रीनिवास राव तथा अपराजिता महिला समिति की अध्यक्षा कविता राव ने महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर  शरद सिंह, महाप्रबंधक (परियोजनाएँ), समीर शर्मा, महाप्रबंधक (परिचालन एवं ईंधन प्रबंधन), नीरज कुमार, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) तथा उपाध्यक्षा अलका वार्ष्णेय ने भी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन एवं यूनियन के पदाधिकारियों के साथ-साथ CISF एवं MUNPL के कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने भी सहभागिता करते हुए महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को स्मरण किया। उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *