3 स्पेशल ट्रेनों का नियमितीकरण, ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के रूप में होगा परिचालन

Spread the love

मुंबई व उधना के यात्रियों को बड़ा तोहफा: उत्तर मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के रूप में किया स्थायी

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने स्वामित्व वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा नियमित की जा रही ये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें यात्रियों को किफायती दरों पर आधुनिक और विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया गया है। इसमें बेहतरीन सीटों के साथ चार्जिंग प्वाइंट, बोतल होल्डर और स्नैक टेबल जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो सफर को आनंददायक बनाती हैं। प्रयागराज, मुंबई (एलटीटी) और सूरत/उधना जैसे प्रमुख धार्मिक, औद्योगिक और व्यापारिक शहरों के बीच इन ट्रेनों के नियमित रूप से चलने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले प्रवासियों, व्यवसायियों, श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को सीधी और सुगम कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिलेगा। नियमित की जा रही ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव का विवरण इस प्रकार है:

1. गाड़ी संख्या 20436/20435 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक (ट.)-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक)- (गाड़ी संख्या 04151/52 (प्रयागराज-लोकमान्य तिलक ट.) विशेष गाड़ी का नियमितीकरण गाड़ी संख्या 20436/35 (प्रयागराज-लोकमान्य तिलक ट.) अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के रूप में किया जा रहा है) यह ट्रेन प्रयागराज से प्रत्येक शुक्रवार को 21.08.2026 से (गाड़ी संख्या 20436) और लोकमान्य तिलक (ट.) से प्रत्येक शनिवार को 22.08.2026 से (गाड़ी संख्या 20435) नियमित रूप से चलेगी। • गाड़ी संख्या 20436 प्रयागराज से लोकमान्य तिलक (ट.)- प्रयागराज जंक्शन से शुक्रवार 18:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद सतना आगमन 20:55 बजे (प्रस्थान 21:00 बजे), जबलपुर आगमन 23:40 बजे (प्रस्थान 23:50 बजे), इटारसी आगमन 03:35 बजे (प्रस्थान 03:45 बजे), भुसावल आगमन 07:50 बजे (प्रस्थान 07:55 बजे), कल्याण आगमन 14:12 बजे (प्रस्थान 14:15 बजे) तथा लोकमान्य तिलक (ट.) शनिवार को 15:45 बजे पहुंचेगी। • गाड़ी संख्या 20435 लोकमान्य तिलक (ट.) से प्रयागराज- लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) से शनिवार 17:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद कल्याण आगमन 17:57 बजे (प्रस्थान 18:00 बजे), भुसावल आगमन 22:55 बजे (प्रस्थान 23:00 बजे), इटारसी आगमन 02:50 बजे (प्रस्थान 03:00 बजे), जबलपुर आगमन 06:00 बजे (प्रस्थान 06:10 बजे), सतना आगमन 08:25 बजे (प्रस्थान 08:30 बजे), तथा प्रयागराज जंक्शन 12:40 बजे पहुंचेगी। 

2. गाड़ी संख्या 20437/20438 प्रयागराज-उधना-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक)-(गाड़ी संख्या 04125/26 (सूबेदारगंज-बांद्रा ट.) का नियमितीकरण गाड़ी संख्या 20437/38 (प्रयागराज-उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के रूप में किया जा रहा है।) यह ट्रेन प्रयागराज से प्रत्येक सोमवार को 24.08.2026 से (गाड़ी संख्या 20437) और उधना से प्रत्येक मंगलवार को 25.08.2026 से (गाड़ी संख्या 20438) नियमित रूप से संचालित होगी। • गाड़ी संख्या 20437 प्रयागराज से उधना- प्रयागराज जंक्शन से सोमवार 05:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद फतेहपुर आगमन 06:23 बजे (प्रस्थान 06:25 बजे), गोविंदपुरी आगमन 07:55 बजे (प्रस्थान 08:00 बजे), इटावा आगमन 09:43 बजे (प्रस्थान 09:45 बजे), टूंडला  आगमन 11:45 बजे (प्रस्थान 11:50 बजे), ईदगाह आगरा आगमन 12:35 बजे (प्रस्थान 12:40 बजे), बयाना आगमन 14:43 बजे (प्रस्थान 14:45 बजे), हिंडौन सिटी आगमन 15:03 बजे (प्रस्थान 15:05 बजे), गंगापुर सिटी आगमन 15:40 बजे (प्रस्थान 15:45 बजे), सवाई माधोपुर आगमन 16:28 बजे (प्रस्थान 16:30 बजे), कोटा आगमन 17:40 बजे (प्रस्थान 17:50 बजे), रामगंज मंडी आगमन 18:33 बजे (प्रस्थान 18:35 बजे), भवानी मंडी आगमन 18:53 बजे (प्रस्थान 18:55 बजे), रतलाम आगमन 21:45 बजे (प्रस्थान 21:55 बजे), वडोदरा आगमन 01:45 बजे (प्रस्थान 01:55 बजे) तथा उधना 04:05 बजे (मंगलवार) पहुंचेगी। 

• गाड़ी संख्या 20438 उधना से प्रयागराज- उधना से मंगलवार 06:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद वडोदरा आगमन 08:40 बजे (प्रस्थान 08:50 बजे), रतलाम आगमन 12:40 बजे (प्रस्थान 12:50 बजे), भवानी मंडी आगमन 14:48 बजे (प्रस्थान 14:50 बजे), रामगंज मंडी आगमन 15:05 बजे (प्रस्थान 15:07 बजे), कोटा आगमन 16:20 बजे (प्रस्थान 16:30 बजे), सवाई माधोपुर आगमन 17:43 बजे (प्रस्थान 17:45 बजे), गंगापुर सिटी आगमन 18:25 बजे (प्रस्थान 18:30 बजे), हिंडौन सिटी आगमन 19:03 बजे (प्रस्थान 19:05 बजे), बयाना आगमन 20:15 बजे (प्रस्थान 20:20 बजे), ईदगाह आगरा आगमन 21:55 बजे (प्रस्थान 22:00 बजे), टूंडला आगमन 23:42 बजे (प्रस्थान 23:47 बजे), इटावा आगमन 00:55 बजे (प्रस्थान 00:57 बजे), गोविंदपुरी आगमन 03:25 बजे (प्रस्थान 03:30 बजे), फतेहपुर आगमन 04:40 बजे (प्रस्थान 04:42 बजे) तथा प्रयागराज जंक्शन 07:30 बजे (बुधवार) पहुंचेगी। 

3. गाड़ी संख्या 14121/14122 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक (ट.)-सूबेदारगंज अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक)- (गाड़ी संख्या 04115/16 (सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक ट.) का नियमितीकरण ट्रेन संख्या 14121/22 (सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक ट.) अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के रूप में किया जा रहा है।) यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार को 27.08.2026 से (गाड़ी संख्या 14121) और लोकमान्य तिलक (ट.) से प्रत्येक शुक्रवार को 28.08.2026 से (गाड़ी संख्या 14122) नियमित रूप से चलेगी। • गाड़ी संख्या 14121 (सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक (ट.) – सूबेदारगंज से गुरुवार को 12:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद फतेहपुर आगमन 13:25 बजे (प्रस्थान 13:27 बजे), गोविंदपुरी आगमन 15:00 बजे (प्रस्थान 15:05 बजे), भरुआ सुमेरपुर आगमन 17:33 बजे (प्रस्थान 17:35 बजे), रागौल आगमन 18:01 बजे (प्रस्थान 18:03 बजे), बांदा आगमन 19:05 बजे (प्रस्थान 19:10 बजे), चित्रकूट धाम कर्वी आगमन 21:05 बजे (प्रस्थान 21:07 बजे), सतना आगमन 00:20 बजे (प्रस्थान 00:25 बजे), मैहर आगमन 00:53 बजे (प्रस्थान 00:55 बजे), कटनी आगमन 01:50 बजे (प्रस्थान 01:55 बजे), जबलपुर आगमन 03:15 बजे (प्रस्थान 03:25 बजे), नरसिंहपुर आगमन 04:33 बजे (प्रस्थान 04:35 बजे), पिपरिया आगमन 05:40 बजे (प्रस्थान 05:42 बजे), इटारसी आगमन 07:45 बजे (प्रस्थान 07:55 बजे), खंडवा आगमन 11:18 बजे (प्रस्थान 11:20 बजे), भुसावल आगमन 13:15 बजे (प्रस्थान 13:20 बजे), नासिक रोड आगमन 16:52 बजे (प्रस्थान 16:55 बजे), कल्याण आगमन 19:47 बजे (प्रस्थान 19:50 बजे), ठाणे आगमन 20:12 बजे (प्रस्थान 20:15 बजे) तथा लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) 20:50 बजे (शुक्रवार) पहुंचेगी। 

• गाड़ी संख्या 14122 (लोकमान्य तिलक (ट.) से सूबेदारगंज – शुक्रवार): लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) से शुक्रवार को 22:55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ठाणे आगमन 23:15 बजे (प्रस्थान 23:18 बजे), कल्याण आगमन 23:35 बजे (प्रस्थान 23:38 बजे), नासिक रोड आगमन 02:17 बजे (प्रस्थान 02:20 बजे), भुसावल आगमन 06:30 बजे (प्रस्थान 06:35 बजे), खंडवा आगमन 08:58 बजे (प्रस्थान 09:00 बजे), इटारसी आगमन 11:05 बजे (प्रस्थान 11:15 बजे), पिपरिया आगमन 12:13 बजे (प्रस्थान 12:15 बजे), नरसिंहपुर आगमन 13:18 बजे (प्रस्थान 13:20 बजे), जबलपुर आगमन 14:35 बजे (प्रस्थान 14:45 बजे), कटनी आगमन 16:40 बजे (प्रस्थान 16:45 बजे), मैहर आगमन 17:33 बजे (प्रस्थान 17:35 बजे), सतना आगमन 18:40 बजे (प्रस्थान 18:45 बजे), चित्रकूट धाम कर्वी आगमन 22:00 बजे (प्रस्थान 22:02 बजे), बांदा आगमन 23:40 बजे (प्रस्थान 23:45 बजे), रागौल आगमन 00:16 बजे (प्रस्थान 00:18 बजे), भरुआ सुमेरपुर आगमन 00:33 बजे (प्रस्थान 00:35 बजे), गोविंदपुरी आगमन 02:10 बजे (प्रस्थान 02:15 बजे), फतेहपुर आगमन 03:50 बजे (प्रस्थान 03:52 बजे) तथा सूबेदारगंज 07:30 बजे (रविवार) पहुंचेगी। कोच संरचना: इन सभी नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 22 आधुनिक अमृत भारत कोच (एलएसएलआर/डी-02, सामान्य-11, स्लीपर-08, भोजनयान-01) शामिल रहेंगे, जिनमें यात्रियों के आराम के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *