प्रयागराज। उत्तर मध्य मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में 23 और 24 मार्च को जोनल स्तर पर नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) के साथ महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चन्द्रा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत संबोधन किया गया। इस अवसर पर समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष के साथ शिव गोपाल मिश्रा, महासचिव/ए आई आर एफ एवं अध्यक्ष/एन सी आर एम यू तथा आर.डी. यादव, महामंत्री/ एन सी आर एम यू एवं एन सी आर एम यू के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ने उत्तर मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। साथ ही एन सी आर एम यू द्वारा रेल प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा भी की।

आयोजित बैठक में महाप्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में उत्तर मध्य रेलवे के योग्य जिम्मेदार व कर्मठ रेल कर्मियों द्वारा रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित व संरक्षित माहौल बनाये रखने हेतु उत्कृष्ठ प्रदर्शन को रेल परिवार के लिए गौरव की बात बताया। साथ ही हमारी यूनियन द्वारा रेल कर्मियों की समस्यायों को प्रशासन के साथ मिलकर समन्वय से दूर करने के लिए यूनियन की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
उन्होंने कुछ महत्विपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि, कर्मचारियों की समस्याओं के पारदर्शी निवारण के लिए सभी मंडलों व इकाईयों में निराकरण सिंगल विण्डो सेल की स्थापना की गयी है जिनमें प्राप्त कुल 32340 (98.15%) रिफ्रेंस का निपटारा किया गया। साथ ही वर्ष 2025-2026 में कुल 26666 रेल कर्मचारियों को उनके कार्य-क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया और वर्ष 2025-2026 में 194 मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की गयी एवं 90% मामलों में अनुकम्पा नियुक्ति 1 माह के भीतर प्रदान की गई। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष में सेलेक्शन, सुटेबिलिटी एवं ट्रेड टेस्ट के द्वारा अब तक कुल 6032 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया।
उन्होंने परिचालन के क्षेत्र में उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों के बारे में बताया कि, इस वित्त2 वर्ष 01.04.2025 से 31.03.2026 तक कुल आरंभिक यात्री संख्या 15.51 करोड़ रही जो पिछले वर्ष से 1.5% अधिक है एवं इससे 3443.85 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई| जो पिछले वर्ष से 0.9% अधिक है। इसी क्रम में आरंभिक मालभाड़ा लदान की आय 2292.48 करोड़ रुपये रही| जो पिछले वर्ष से 12.2% अधिक है। एनसीआर की स्थापना के बाद से, वित्त वर्ष 2025-26 में 20.97 मीट्रिक टन का उच्चतम मूल लोडिंग हासिल किया गया है। उन्होंने अंत में कहा कि, हमारे एवं रेल परिवार के लिए गौरव की बात है कि उत्तर मध्य रेलवे के योग्य, जिम्मेदार व कर्मठ रेलकर्मी रेलवे को सशक्त बनाते हुए रेल यात्रियो के लिए सुरक्षित व संरक्षित माहौल बनाये रखने में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही हमारी यूनियनें भी रेलकर्मियो की समस्याओं को प्रशासन के साथ मिलकर समन्वय से दूर करने के लिए प्रतिबद्ध रहती हैं। महाप्रबंधक महोदय ने आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर पहले से भी बेहतर काम करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
