यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज, शकूरबस्ती विशेष ट्रेन की विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्धता

Spread the love

 प्रयागराज ।  आगामी त्योहारी एवं अन्य अवसरों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित विशेष ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा हो, इसके लिए आरक्षण प्रणाली में उपलब्ध बर्थ/सीटों की स्थिति प्रदर्शित की जा रही है।

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज–शकूरबस्ती विशेष ट्रेन में 15 सितम्बर से 22 सितम्बर 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर सभी प्रमुख श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 15 सितम्बर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (1A-AC) में 04, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी (2A-AC) में 11, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी (3A-AC) में 113 तथा शयनयान श्रेणी (SL) में 163 सीटें उपलब्ध प्रदर्शित हुईं। 16 सितम्बर को 1A-AC में 04, 2A -AC में 9, 3A-AC में 138 तथा SL में 342 सीटें उपलब्ध प्रदर्शित हुईं। वहीं 17 सितम्बर को 1A-AC में 03, 2A-AC में 08, 3A में 142 तथा SL में 429 सीटें उपलब्ध है।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04163 नारायणपुर बाजार–शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन में 17 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर सभी प्रमुख श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 17 अक्टूबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (1A-AC) में 04, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी (2A-AC) में 07, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी (3A-AC) में 142 तथा शयनयान श्रेणी (SL) में 529 सीटें उपलब्ध प्रदर्शित हुईं। 20 अक्टूबर को 1A-AC में 04, 2A-AC में 8, 3A-AC में 141 तथा SL में 526 सीटें उपलब्ध प्रदर्शित हुईं। वहीं 21 अक्टूबर को 1A-AC में 04, 2A-AC में 08, 3A-AC में 135 तथा SL में 522 सीटें उपलब्ध है।  रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाकर उपलब्ध सीटों का लाभ उठाएं तथा रेलवन ऐप अथवा अधिकृत रेलवे आरक्षण प्रणाली/IRCTC के माध्यम से टिकट बुक करें। सीटों की उपलब्धता समय के साथ बदलती रहती है, अतः टिकट बुक करते समय नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *