महमदपुर में आयोजित PDA जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और बदलाव का दिया संदेश

Spread the love

सैयदराजा (चन्दौली)। आज विधानसभा सैयदराजा के बरहनी ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा महमदपुर स्थित राम-जानकी मंदिर प्रांगण में PDA जन चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भदोही के पूर्व सांसद माननीय डॉ. रमेश चन्द्र बिन्द जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष माननीय सत्यनारायण राजभर जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चन्द्र बिन्द जी ने कहा कि PDA की ताकत सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव में निहित है। समाज के सभी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकारों, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आना होगा। समाजवादी विचारधारा ही सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान दिलाने का काम करती है।

विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। आज जरूरत है कि हम आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करें।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. बिरेन्द्र कुमार बिन्द जी ने कहा कि PDA केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि पीड़ित, शोषित, वंचित और अधिकारों से वंचित हर व्यक्ति की आवाज है। सैयदराजा विधानसभा में गांव-गांव PDA जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जोड़ने और उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान, अधिकार और न्याय मिले। जनता का मिल रहा अपार स्नेह और आशीर्वाद इस संघर्ष को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदयाल कवि बिन्द जी ने की तथा संचालन रामधनी यादव जी ने किया। 

इस अवसर पर रामजन्म यादव, रमेश यादव, जगमेन्दर यादव, हरदेव कुशवाहा, दयाराम यादव, उदल बिन्द, महंगुराम, लालमनि पाल, मुनी मौर्य, अशोक यादव, परमेन्दर यादव, मुगल अंसारी, कल्लू बिन्द, बृजेश यादव, जगजीवन बिन्द, अवधेश राय, केशव राजभर, गुरु प्रकाश यादव, रामनयन यादव, राम नगिना बिन्द, महेंद्र यादव, जितेन्द्र यादव, मुकेश कुमार यादव, नगिना बिन्द, राकेश बिन्द, महेंद्र यादव माही, अजय मौर्य, संजय यादव, वकील बिन्द, परमहंस यादव, सोनू बिन्द, सुरेश बिन्द, अनिल बिन्द, छविनाथ बिन्द, बुट्टू बिन्द, रामचन्द्र बिन्द, अयोध्या गोंड, दयाराम यदुवंशी, अजीत यादव, संतोष यादव, विनोद यादव, खुशहाल यादव, रमेश बिन्द, बंसी बिन्द, विजयमल बिन्द, सुभाष बिन्द, राजीव यादव सहित समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और PDA की मजबूती का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *