प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक एवं तेज रेल यात्रा सुविधा एवं यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए गाड़ी संख्या 12206/12205 वाराणसी–साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन प्रारम्भ किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन दिनांक 30.10.2026 को स्पेशल ट्रेन सं. 09405 के उद्घाटन विशेष रूप में किया गया था ।
नियमित समय सारणी
गाड़ी संख्या 12206/12205 वाराणसी–साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन:-
गाड़ी संख्या 12206 वाराणसी से दिनांक 02 नवम्बर 2026 से प्रतिदिन संचालित होगी ।
गाड़ी संख्या 12205 साबरमती से दिनांक 04 नवम्बर 2026 से प्रतिदिन संचालित होगी ।
गाड़ी संरचना – एसी तृतीय – 06, स्लीपर – 06, एसी द्वितीय – 02, सामान्य – 05, एसएलआर 02= 21 डिब्बे
गाड़ी संख्या 12206 वाराणसी–साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस: – यह गाड़ी वाराणसी जंक्शन से 17:30 बजे प्रस्थान कर मिर्जापुर से 19:08–19:10 बजे, सूबेदारगंज से 20:35–20:40 बजे, गोविंदपुरी से 23:10–23:15 बजे, टुंडला जंक्शन से अगले दिन 03:30–03:35 बजे, ईदगाह आगरा जंक्शन से 04:40–04:45 बजे, भरतपुर जंक्शन से 05:45–05:50 बजे, नदबई से 06:19–06:21 बजे, खेड़ली से 06:35–06:37 बजे, मंडावर महवा रोड से 06:55–06:57 बजे, बांदीकुई जंक्शन से 08:18–08:20 बजे तथा गांधीनगर जयपुर से 09:19–09:22 बजे , जयपुर जंक्शन पर 09:45–09:50 , किशनगढ़ से 11:24–11:26 बजे, मदार जंक्शन से 12:09 बजे, अजमेर जंक्शन से 12:22–12:27 बजे, ब्यावर से 13:08–13:10 बजे, मारवाड़ जंक्शन से 14:20–14:23 बजे, फालना से 15:03–15:05 बजे, आबू रोड से 16:30–16:40 बजे, पालनपुर जंक्शन से 17:40–17:42 बजे तथा मेहसाणा जंक्शन से 18:40–18:42 बजे होते हुए साबरमती स्टेशन पर 20:15 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 12205 साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: – यह गाड़ी साबरमती स्टेशन से 05:20 बजे प्रस्थान कर मेहसाणा जंक्शन से 06:05–06:07 बजे, पालनपुर जंक्शन से 07:08–07:10 बजे, आबू रोड से 07:50–08:00 बजे, फालना से 09:15–09:17 बजे, मारवाड़ जंक्शन से 10:00–10:03 बजे, ब्यावर से 11:13–11:15 बजे, अजमेर जंक्शन से 12:40–12:45 बजे, मदार जंक्शन से 13:10 बजे, किशनगढ़ से 13:20–13:22 बजे, जयपुर जंक्शन से 14:40–14:45 बजे, गांधीनगर जयपुर से 14:56–14:59 बजे, बांदीकुई जंक्शन से 16:28–16:30 बजे, मंडावर महवा रोड से 17:08–17:10 बजे, खेड़ली से 17:26–17:28 बजे, नदबई से 17:43–17:45 बजे, भरतपुर जंक्शन से 18:30–18:35 बजे, ईदगाह आगरा जंक्शन से 20:00–20:05 बजे, टुंडला जंक्शन से 21:15–21:20 बजे, गोविंदपुरी से 23:53–23:58 बजे तथा सूबेदारगंज से अगले दिन 02:15–02:20 बजे होते हुए मिर्जापुर से 03:48–03:50 बजे तथा वाराणसी जंक्शन पर 06:30 बजे पहुंचेगी।
